फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   How much time did it take to get the job after the release of the notification-safalta

UPSSSC PET Lekhpal 2022: पिछली लेखपाल भर्ती में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नौकरी मिलने में लगा था कितना समय और इस बार क्यों है कम समय लगने की उम्मीद

Sat, 22 Jan 2022 02:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 22 Jan 2022 02:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में 2015 के बाद पहली बार लेखपाल के पदों पर भर्ती की जा रही है।
 

विज्ञापन
How much time did it take to get the job after the release of the notification-safalta
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर की जा रही भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 जनवरी 2022तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू की जा चुकी है। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC द्वारा पहली बार की जा रही लेखपाल भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली लेखपाल भर्ती में नौकरी मिलने में लगा था कितना समय :

उत्तर प्रदेश में इससे पहले लेखपाल की भर्ती 2015 में निकाली गई थी और इस भर्ती के जरिए 13 हजार से भी अधिक पदों को भरा गया था। 2015 में हुई इस लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा नहीं किया गया था। इस भर्ती के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी और फिर इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर नौकरी मिलने तक, इस पूरी चयन प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन 1 साल का समय लग था।

विज्ञापन

इस बार लग सकता है कम समय :

राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने जा रही भर्ती को पूरा होने में पिछली लेखपाल भर्ती से काफी कम समय लग सकता है। दरअसल इस भर्ती में इंटरव्यू का आयोजन नहीं होना है और अब सिर्फ एक मुख्य लिखित परीक्षा में सफल होकर अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित हो सकते हैं। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान लेखपाल भर्ती को पूरा होने में थोड़ा कम समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकते हैं आवेदन :

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही इस भर्ती के मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके PET 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। इसके अलावा इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि,सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल,रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed