फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many posts are there among female and male candidates in Delhi Police Head Constable Recruitment-safalta

Delhi Police Head Constable 2022: दिल्ली पुलिस हेड-कॉन्स्टेबल भर्ती में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों में किसके हैं कितने पद, चयन के बाद मिलेगा कितना वेतन

Fri, 27 May 2022 04:26 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 27 May 2022 04:26 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
How many posts are there among female and male candidates in Delhi Police Head Constable Recruitment-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती कराने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला कैंडिडेट्स के पद भी शामिल हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो चुकी है जो 16 जून 2022 तक जारी रहेगी। इसके अलावा अंतिम तिथि तक पंजीकरण पूरा कर लेने वाले उम्मीदवार 17 जून 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी फीस जमा करके फार्म सबमिट कर सकते हैं जबकि 18 जून तक चालान के माध्यम से फीस जमा की जा सकती है। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को अधिसूचना देखनी होगी या एसएसएस की वेब साइट पर विज़िट करना होगा। वहीं अगर आप दिल्ली पुलिस की कॉन्स्टेबल/हेडकॉन्स्टेबलभर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और इस एग्जाम में बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर  Delhi Police Constable-Batch को भी ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानिए किसके हैं कितने पद 

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की दिल्ली पुलिस हेडकॉन्स्टेबल भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के कुल 556 पद हैं जबकि महिला कैंडिडेट्स के कुल 276 पद शामिल हैं। जहां पुरुष उम्मीदवारों में सामान्य वर्ग के 217, आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 50, अन्य पिछड़ा वर्ग के 123, अनुसूचित जाति के 54, अनुसूचित जनजाति के 54 और भूतपूर्व सैनिकों के 56 पद समेत कुल 556 पदआरक्षित हैं वहीं महिलाओं में अनारक्षित वर्ग के 119, ईडब्ल्यूएस के 28, ओबीसी 67, एससी 32 और एसटी कैटेगरी के कुल 30 पद हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब होगा एग्जाम, कितना मिलेगा वेतन

एसएससी द्वारा आयोजित की जा रही हेडकॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर माह में कराई जानी हैं। हालांकि इसकी तिथि से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस भर्ती में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल-4 के अनुसार न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर अधिकतम 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा लागू अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed