फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How many difficult questions will be asked in this recruitment-safalta

SSC CGL Recruitment 2022: इस भर्ती में पूछे जाएंगे कितने कठिन प्रश्न और इसके जरिए किन पदों पर होगी भर्ती

Wed, 31 Aug 2022 01:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 31 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

CGL भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाता है।
 

विज्ञापन
How many difficult questions will be asked in this recruitment-safalta
ssc recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस साल आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 के लिए जल्द हीनोटिफिकेशन जारी करने वाली है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा और अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एक अक्टूबरतक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जा सकता है। CGL भर्ती के अंतर्गत लेवल 8, लेवल 7, लेवल 6, लेवल 5 और लेवल 4 जैसे कुल 5 पेलेवल के पोस्ट आते हैं और इन पांचों पे लेवल के पदों पर सैलरी अलग अलग होती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पूछे जाएंगे कितने कठिन प्रश्न :

CGL भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी तथा क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थियों से पूछे जाने वाले प्रश्न SSC की अन्यभर्तियों की तुलना में थोड़े कठिन होते हैं। CGL की पिछली भर्ती के CBT 1 में पूछे जाने वाले जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी टॉपिक्स के प्रश्न ग्रैजुएशन के स्तर के थे। वहीं क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड टॉपिक के प्रश्न दसवीं के स्तर के थे। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी अगली भर्ती में भी इसी स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है की इस भर्ती में आवेदन करने के लिएअभ्यर्थियों का ग्रैजुएट होना आवश्यक है।

विज्ञापन

किन पदों पर होगी भर्ती :

CGL भर्ती देश भर में काफी प्रतिष्ठित है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वालेअभ्यर्थियों को असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, अस्सिटेंट इंस्पेक्टर ऑफ इनकम टैक्स, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्ससाइज), असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर, सबइंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, जूनियर स्टेटिस्टिकल ऑफिसर , स्टेटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड 2, ऑडिटर, अकाउंटेंट/ जूनियर अकाउंटेंट, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट/अपर डिवीजन क्लर्क, टैक्स अस्सिटेंट तथा अपर डिवीजनक्लर्क जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed