फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   How many difficult and easy questions are being asked in the exam-safalta

SSC CHSL Exam 2022: परीक्षा में पूछे जा रहे हैं कितने कठिन और आसान प्रश्न तथा इस बार क्या हो सकता है कटऑफ का गणित, जानें यहाँ

Mon, 06 Jun 2022 02:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 06 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

CHSL भर्ती 2021 के लिए अभी पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा की शुरुआत 24 मई 2022 से हुई है और ये 10 जून तक चलेगी।
 

विज्ञापन
How many difficult and easy questions are being asked in the exam-safalta
SSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है और इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेकर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करते हैं। SSC इस वक्त CHSL भर्ती 2021 केलिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) 24 मई 2022 से शुरू हुई है और ये 10 जून 2022 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा में पूछे जा रहे हैं कितने कठिन और आसान प्रश्न :

CHSL भर्ती 2021 के लिए अभी तक कई शिफ्ट्स की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। अभी तक आयोजित की गई इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में 75 से 85 प्रश्न गुड अटेंप्ट्स की श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक मैथ्स, रीजनिंग और इंग्लिश के प्रश्न तो ज्यादा घुमावदार नहीं हैं। लेकिन जनरल अवेयरनेस सेक्शन के प्रश्न अभ्यर्थियों को काफी परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन

पिछली बार कितना गया था कटऑफ :

SSC द्वारा इससे पहले आयोजित की गई CHSL भर्ती 2020 के टियर 1 की परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 141.88 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 114.16 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 108.88 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 139.46 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 117.59 मार्क्स गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार क्या हो सकता है कटऑफ का गणित :

CHSL भर्ती में अभी तक पूछे गए प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल तथा इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती में कट ऑफ इसकी पिछली भर्ती से थोड़ा अधिक रह सकता है। यह अनुमान लगाया जा रहा हैकि इस बार जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 143 से 148 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 116 से 122 मार्क्स, एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 109 से 114 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 140 से 145 मार्क्स तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 119 से 124 मार्क्स के बीच रह सकता है।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed