फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   How long can it be released from notification and exam to result how much time it may take-safalta

CTET 2022: कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन और परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में लग सकता है कितना समय

Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 04 Aug 2022 11:48 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में ऑनलाइन मोड में किया जाना है। इस परीक्षा का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाना है।
 

विज्ञापन
How long can it be released from notification and exam to result how much time it may take-safalta
CTET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में अगले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में किया जाना है। CTET 2022 के आयोजन के संबंध में नोटिस आने के बाद शिक्षक बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में एक सूचना जारी करके अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी थी कि इस परीक्षा का आयोजन इसी साल दिसंबर महीने में ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। हालांकि इसके लिए नोटिफिकेशन कब तक जारी होगा, CBSE ने इस संबंध में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन अगले महीने तक जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजरबनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस कीमदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्रीक्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में लग सकता है कितना समय :

CBSE ने CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर 2022 में किये जाने की बात कही है। अगर इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 में ही पूरा कर लिया जाता है तो यह उम्मीद जताई जा रही हैकि इसका रिजल्ट फरवरी या मार्च 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। दरअसल पिछली CTET का आयोजन 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच किया गया था और इस परीक्षा का रिजल्ट 9 मार्च 2022 को जारी किया गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की इसका रिजल्ट इस बार भी परीक्षा पूरा होने के दो महीने के भीतर जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है और इसके दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। जबकि पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथागणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर को हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलता है। यह उम्मीद जताई जारही है कि अगले CTET का भी आयोजन इसी पैटर्न पर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed