फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   hcl technologies recruitment for 15000 freshers know more details

खुशखबर! इस साल 15 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगी ये कंपनी, पढ़िए पूरी खबर

Thu, 23 Jul 2020 01:18 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 23 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
hcl technologies recruitment for 15000 freshers know more details
HCL Recruitment 2020: एचसीएल करेगा बंपर भर्तियां - फोटो : Social Media

इस साल एचसीएल 15 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगा। कंपनी ये भर्तियां सीधे कैंपस से करेगी। कोरोना वायरस की वजह से जहां कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई है, वहीं एचसीएल ने यह फैसला लेकर नौकरी की राह देख रहे युवाओं को अच्छी खबर दी है। आईटी सर्विस कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने अपनी भर्ती और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को वर्चुअल बना दिया है। कोविड-19 के इस दौर में कंपनी के सर्विस की अच्छी मांग होने की वजह से एचसीएल ने इतने तादाद में भर्ती प्रक्रिया का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पिछले साल नौ हजार फ्रेशर्स की हुई थी भर्ती
बताया जा रहा है कि एचसीएल इन भर्तियों को सीधे कैंपस से करेगी। इस साल कंपनी पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा फ्रेशर्स की भर्ती कर रही है। पिछले साल एचसीएल  ने नौ हजार फ्रेशर्स की भर्ती की थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-अमेरिका में नौकरी को लेकर भारतीयों की रुचि में आई है कमी, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ये भर्तियां अपने ग्रोथ के लिए और नौकरी छोड़ने की वजह से खाली हुई पदों को भरने के लिए कर रही है। कंपनी के एचआर हेड का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण इस वक्त सभी कॉलेज बंद हैं, ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया थोड़ी धीमी हुई है। अप्रैल से जून की तिमाही में कंपनी ने करीब 1,000 फ्रेशर्स की भर्ती की है। बता दें कि हाल ही में शिव नाडर ने कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ा है और उनकी जगह अब कंपनी के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा के हाथों में है।

इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरियां: नर्स से लेकर अकाउंट असिस्टेंट, सब- इंस्पेक्टर से लेकर फॉरेस्ट गार्ड तक हो रही हैं बंपर भर्तियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed