HPSC ADO Exam Date 2022: एचपीएससी एडीओ भर्ती का परीक्षा कार्यक्रम जारी, यहां देखें विस्तृत जानकारी
HPSC ADO Exam Date 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एडीओ परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
विस्तार
HPSC ADO Exam Date 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचपीएससी एडीओ 2022 की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस की जांच कर सकते हैं।
एचपीएससी एडीओ 2022 परीक्षा 13 नवंबर, 2022 को आयोग द्वारा आयोजित की जाएगी। पेपर अंग्रेजी भाषा में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के 20 खाली पड़े पदों को भरना है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन प्रवेश- पत्र की एक हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से अपने साथ रखें और इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र पर एक अन्य वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना चाहिए। जिससे कि उनका सत्यापन आसानी से हो जाएगा।
HPSC ADO Exam Date 2022: एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
-
उम्मीदवार सबसे पहले एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। -
परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। -
उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं। -
अब आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
हॉल टिकट पर दर्ज सभी विवरणों की जांच करें और इसे डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
HPSC ADO Exam Date 2022: ऊपरी आयु सीमा
हरियाणा लोक सेवा आयोग की एडीओ भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा 18-42 वर्ष है। आयु की गणना के एक जून, 2022 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
HPSC ADO Exam Date 2022 भर्ती आवेदन की प्रक्रिया
-
एचपीएससी एडीओ भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। -
इसके बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। -
इंटरव्यू पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। -
आखिरी में उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा।