फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat High Court Invited application for Recruitment on 219 Civil Judge posts, sarkari naukri

Gujarat High Court Recruitment: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया 

Sun, 06 Feb 2022 01:51 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

Gujarat High Court Recruitment: गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी, 2022 से शुरू की जा चुकी है। भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Gujarat High Court Invited application for Recruitment on 219 Civil Judge posts, sarkari naukri
Gujarat High Court Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

जज बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात हाईकोर्ट ने सिविल जज के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार  गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


2 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
गुजरात हाईकोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी, 2022 से शुरू की जा चुकी है। भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को गुजरात हाईकोर्ट में कुल 219 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया
सिविल जज के पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, गुजराती भाषा की भी परीक्षा होगी। इनकी तिथियां निम्न हैं-: 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
2. गुजराती भाषा परीक्षा की तारीख- 15 अप्रैल, 2022
3. मुख्य परीक्षा की तारीख- 17 जुलाई, 2022
4. साक्षात्कार की तारीख- 9 अक्तूबर, 2022

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिक के लिए अधिकतम आयु-सीमा 38 साल निर्धारित की गई है। आयु-सीमा का आधार वर्ष 2 मार्च, 2022 होगा। जिन उम्मीदवारों ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल में गुजराती भाषा की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए भाषा की परीक्षा देनी होगी। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Job Applications के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब Apply Now के बटन पर क्लिक करें।

4. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

5. अब यहां दिखाई दे रहे सिविल जज भर्ती के नीचे दिए गए Apply now के लिंक पर क्लिक करें।

6. अब सावधानीपूर्वक अपने आवेदन पत्र को भरें।

7. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed