फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSET Admit Card 2021 will be releasing in this week exam been scheduled on 23 January gujaratset.ac.in

GSET Admit Card 2021: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी हो सकते हैं, यहां देखें डिटेल 

Mon, 10 Jan 2022 08:23 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 10 Jan 2022 08:23 PM IST
सार

गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (जीएसईटी) प्रवेश पत्र 2021 के अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in में जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
GSET Admit Card 2021 will be releasing in this week exam been scheduled on 23 January gujaratset.ac.in
GSET Admit Card 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (जीएसईटी) का प्रवेश पत्र 2021 अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। जीएसईटी परीक्षा, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा द्वारा आयोजित की जाएगी। इसकी परीक्षा की तिथि 23 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट  gujaratset.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जीएसईटी प्रवेश पत्र 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि परीक्षा की तिथि से सात दिन या उससे पहले उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जिन्होंने 100 फीसदी तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भी भुगतान कर लिया है। वह अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

इससे पहले जीएसईटी 2021 परीक्षा को 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित किया जाना था। लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से परीक्षा तिथि को एक महीने के लिए स्थगित करते हुए नई परीक्षा तिथि की घोषणा की गई। 23 जनवरी, 2022 को जीएसईटी 2021 परीक्षा निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें। उम्मीदवार जीएसईटी की पिछली परीक्षा पत्र व सैंपल पेपर से भी अपना अभ्यास कर सकते हैं। 

विज्ञापन

GSET Admit Card 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें 

  • जीएसईटी प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 16 जनवरी, 2022 को संभावित (आधिकारिक पुष्टि नहीं है) 
  • जीएसईटी 2021 परीक्षा की तिथि - 23 जनवरी, 2022


GSET Admit Card 2021 को ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाएं। 
  • अब जीएसईटी प्रवेश पत्र 2021 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारी को दर्ज करें।
  • अपनी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed