फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GPSSB Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 373 posts apply at gpssb.gujarat.gov.in

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड में निकलीं 373 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 10 Jan 2022 09:27 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 10 Jan 2022 09:27 PM IST
सार

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के कुल 373 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
GPSSB Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 373 posts apply at gpssb.gujarat.gov.in
GPSSB Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (जीपीएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार अधिकारी (कृषि) और डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 373 पदों पर भर्तियां होंगी। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 27 जनवरी, 2022 तक का समय है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट में जाकर पात्रता मानदंड, भर्ती से जुड़ी अधिसूचना समेत अन्य जानकारियों को प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि उनके पास अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन तस्वीर उपलब्ध हो। अगर स्कैन तस्वीरें उपलब्ध नहीं हैं, तो अपने दस्तावेजों की स्कैन तस्वीरों की व्यवस्था कर लें। इन्हें ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड करें।

विज्ञापन

 

GPSSB Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 11 जनवरी 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 27 जनवरी 2022

 

विज्ञापन
विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022 के पदों का विवरण

  • स्टाफ नर्स - 153 पद
  • डिविजनल अकाउंटेंट - 14 पद
  • विस्तार अधिकारी (कृषि) - 15 पद
  • डिप्टी अकाउंटेंट - 191 पद
  • कुल पद - 373 पद

 

विज्ञापन

GPSSB Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gpssb.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • अब स्टाफ नर्स, डिविजनल अकाउंटेंट, विस्तार  अधिकारी (कृषि), डिप्टी अकाउंटेंट के पदों के लिंक पर क्लिक करें।
  • इन पदों के भर्ती विवरण की अधिसूचना को पढ़ें।
  • अधिसूचना पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • अपने दस्तावेजों की स्कैन तस्वीरों को अपलोड करें।
  • सभी जानकारियों को भरने और तस्वीरें अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र को जमा कर दें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed