फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in madhya pradesh high court

लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

Mon, 21 Mar 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Mar 2016 02:17 PM IST
सार

  • लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकृत होना आवश्यक
  • सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार्य

विज्ञापन
govt jobs in madhya pradesh high court
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका - फोटो : pti

विस्तार

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के 53 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास मान्यताप्राप्त संस्थान से लॉ (विधि) में स्नातक डिग्री (इंटीग्रेटेड कोर्स भी मान्य है) और कंप्यूटर का ज्ञान (निर्धारित सॉफ्टवेयर) होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के तौर पर पंजीकृत होना भी आवश्यक है। उपरोक्त रिक्तियों पर कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 12,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


उपरोक्त सभी पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार http://www.mponline.gov.in/ पर जाएं और 'Citizen Services' पर क्लिक करें और इसके बाद 'Law Clerk-cum-Research Assistant Exam-2016' टैब पर 'Services' आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पर और 'Continue' पर क्लिक करें और मांगी सभी जानकारी भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च

govt jobs in madhya pradesh high court
अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म - फोटो : pti
आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को निकालकर सुरक्षित रख लें। आवेदन शुल्क के तौर पर सभी उम्मीदवारों को 800 रुपये जमा करने होंगे। इसमें 600 रुपये का एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी शामिल है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2016 है।

आवेदकों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के जरिये होगा। ऑनलाइन आवेदन करने http://www.mponline.gov.in/ और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.mphc.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed