{"_id":"56d95edc4f1c1b7f058b4679","slug":"govt-jobs-for-10th-pass-in-bhel","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHEL में 10वीं पास की भर्ती, 275 पद खाली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
BHEL में 10वीं पास की भर्ती, 275 पद खाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:39 PM IST
सार
- BHEL में कुल 275 पदों पर भर्ती
- शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल और समकक्ष ट्रेड में आईटीआई
- आयु सीमा न्यूनतम 18 से अधिकतम 27 वर्ष
विज्ञापन
BHEL में नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कुल 275 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित रिक्तियों के तहत फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, वैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, ड्राफ्ट्समैन, मैकेनिकल, पैटर्न मेकर, फोर्जर एंड हीट ट्रीटर और फाऊंड्रीमैन पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तौर पर हाईस्कूल और समकक्ष परीक्षा और उत्तीर्ण और समकक्ष ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम 18 से अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
उपरोक्त सभी पदों पर उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन के सभी चरणों को पूरा करें।
विज्ञापन
आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट को सभी दस्तावेजों के साथ सलंग्न कर 'वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.-भर्ती) कक्ष सं. 29, मानव संसाधन विभाग मुख्य प्रशासनिक भवन, बीएचईएल, हीप रानीपूर, हरिद्वार, उत्तराखंड-249403' के पते पर साधारण डाक से भेजें।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार या केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमेटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://careers.bhelhwr.co.in पर लॉग ऑन करें।