फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Govt Jobs 2025: 358 Vacancies Open in Maharashtra’s MBMC, Apply Now

Govt Jobs 2025: महाराष्ट्र के इस नगर निगम में निकलीं 358 नौकरियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें रिक्तियां

Sat, 23 Aug 2025 04:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 23 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

Mira Bhayandar Mahapalika Bharti: मीरा-भाईंदर नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर, फायरमैन और अन्य 358 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: 358 Vacancies Open in Maharashtra’s MBMC, Apply Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Mira Bhayandar Municipal Corporation Recruitment 2025: मीरा-भाईंदर नगर निगम (MBMC) ने जूनियर इंजीनियर, फायरमैन और अन्य 358 पदों के लिए भर्ती 2025 निकाली है। इस भर्ती में स्नातक, बी.कॉम, बी.फार्मा, बी.टेक/बीई, बी.एलआईबी, 10वीं और एमसीए डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 अगस्त 2025 से शुरू होकर 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार MBMC की वेबसाइट mbmc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियां विवरण इस प्रकार है:

पोस्ट नाम कुल पद
कनिष्ठ अभियंता 30
क्लर्क टाइपिस्ट 03
सर्वेक्षक 02
प्लंबर 02
फिटर 01
मिस्त्री 02
पंप ऑपरेटर 07
दरियाफ्त 01
इलेक्ट्रीशियन 01
जूनियर इंजीनियर (सॉफ्टवेयर)/प्रोग्रामर 01
स्वच्छता निरीक्षक 05
चालक-परिचालक 14
सहायक अग्निशमन केंद्र अधिकारी 06
फायरमैन 241
उद्यान अधीक्षक 03
लेखाकार 05
डायलिसिस तकनीशियन 03
बालवाड़ी शिक्षक 04
स्टाफ नर्स/नर्स मिडवाइफ (जीएनएम) 05
सहायक नर्स दाई (एएनएम) 12
फार्मेसिस्ट 05
लेखा परीक्षक 01
सहायक कानूनी अधिकारी 02
वायरमैन 01
लाइब्रेरियन 01

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवारों के पास स्नातक, बी.कॉम, बी.फार्मा, बी.टेक/बीई, बी.एलआईबी, 10वीं या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में श्रेणी के अनुसार राशि देनी होगी। ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि आरक्षित और अनाथ श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह 900 रुपये है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MBMC की आधिकारिक वेबसाइट mbmc.gov.in जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध Recruitment 2025 या संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (New Registration) पूरा करें और आवश्यक जानकारी भरें।
  • पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स भेजे जाएंगे।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें और इच्छित पद के लिए आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक शैक्षिक, अनुभव और पहचान संबंधी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed