फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt job in electricity department

बिजली विभाग में समूह 'ग' के पदों पर भर्ती

Mon, 30 Mar 2015 08:23 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
govt job in electricity department

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने सहायक लेखाकार और कार्यालय सहायक -III (लेखा) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मंगाए हैं। पदों की कुल संख्या 78 है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास वाणिज्य में स्नातक व कम्प्यूटर डिप्लोमा के साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर 20 से 40 वर्ष तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे क्रमशः पदों के अनुसार 2,600 और 3,000 रुपये प्रतिमाह) वेतनमान निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें आवेदन

govt job in electricity department

विज्ञापित पदों के लिए उत्तर प्रदेश के सामान्य एंव अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये निर्धारित किया गया है तथा अन्य प्रदेश के सभी श्रेणी के अभ्य‌र्थियों को 1,000 रुपये शुल्क देय होगा।

शारीरिक रूप से अक्षम अभ्य‌र्थियों के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है। विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। योग्य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ और आगरा में किया जाएगा। आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, 2015 है। अन्य जानकारी के लिए आवेदक www.uppcl.org पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed