फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government received 256 applications for information commissioners in Central Information Commission

JOBS: छह सूचना आयुक्त के पदों के लिए सरकार को मिले 256 आवेदन, आरटीआई में खुलासा

Thu, 24 Aug 2023 08:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 24 Aug 2023 08:41 PM IST
सार

आयोग में कुल 11 पद हैं जिसमें से एक मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्त हैं लेकिन मौजूदा समय में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और चार सूचना आयुक्त ही कार्यरत हैं।

विज्ञापन
government received 256 applications for information commissioners in Central Information Commission
सूचना का अधिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में सूचना आयुक्तों के पदों के लिए 256 आवेदन मिले हैं। सीआईसी में पहले से ही आधे पद खाली हैं और अभी कार्यरत ज्यादातर आयुक्त इस साल नवंबर के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। यह खुलासा एक सूचना के अधिकार (आरटीआई) आवेदन में मिले जवाब से हुई है।

विज्ञापन


केंद्रीय सूचना आयोग केंद्र सरकार से संबंधित आरटीआई मामलों में सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण है। आयोग में कुल 11 पद हैं, जिसमें से एक मुख्य सूचना आयुक्त और 10 सूचना आयुक्त हैं, लेकिन मौजूदा समय में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और चार सूचना आयुक्त ही कार्यरत हैं। इस तरह आयोग में छह पद खाली हैं।

विज्ञापन

इनका कार्यकाल हो रहा समाप्त

मुख्य सूचना आयुक्त वाईके सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्तूबर को खत्म हो रहा है, जबकि अन्य सूचना आयुक्तों सुरेश चंद्र, उदय माहुरकर, हीरालाल सामरिया और सरोज पुनहानी नवंबर में सेवानिवृत्त होंगे। आरटीआई कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा (सेवानिवृत्त) के आवेदन के जवाब में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने कहा कि छह सूचना आयुक्तों के पदों के लिए 20 दिसंबर, 2022 के विज्ञापन के तहत 256 आवेदन मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed