ये हैं जॉब की 5 बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां निकली हैं रिक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो हम आपको पांच नौकरियों के बारे में बता रहे हैं। जिनके जरिए आप यह जान सकते हैं कि कहां-कहां नौकरियां निकली हैं और इन नौकरियों के लिए कब तक आवेदन करना है। आइए इन नौकरियों के बारे में जानते हैं।
#पहली नौकरी
पंजाब नेशनल बैंक में 535 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर है। ये पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की हैं। इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 37 वर्ष के बीच मांगी गई है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें
#दूसरी नौकरी
भारतीय स्टेट बैंक में इस साल बंपर नियुक्तियां होनी वाली हैं। एसबीआई का कहना है कि इस साल उसकी 14,000 नियुक्तियां करने की योजना है। बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है। वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है जिसके लिए लोगों की आवश्यकता होगी। यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
#तीसरी नौकरी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने कई पदों पर आवेदन मांगे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां शीघ्रलिपिक (आशुलिपिक) के विभिन्न पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
#चौथी नौकरी
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, (MPHC) द्वारा सरकारी नौकरियों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। जिसके तहत सिविल जज के कई रिक्त पदों पर ये भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर है।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
#पांचवी नौकरी
बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी को पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें