व्यापम में सरकारी नौकरी का मौका, 12वीं पास करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत कुल 871 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सिलाई अनुदेशक, बुनाई अनुदेशक, फोरमेन, प्रेस, शिक्षक/सहायक शिक्षक इत्यादि पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता का निर्धारिण पदों के अनुसार अलग-अलग किया गया है, जिसमें अनुदेशक, पुरुष नर्स, बढ़ई के पदों पर आवेदकों ने 10+2 प्रणाली के अंतर्गत न्यूनतम 10वीं अथवा पुरानी प्रणाली से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। सिलाई अनुदेशक व बुनाई अनुदेशक के पदों के लिए संबंधित डिप्लोमा हासिल किया हो व प्रहरी के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड (ऊंचाई 165 सेमी और सीना 83 सेमी) होना आवश्यक है।
आयु सीमा के तहत प्रहरी और अनुदेशक के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और (पुरुष की 30 वर्ष व महिलाओं की 40 वर्ष) अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। शेष अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (पुरुषों की 35 वर्ष व महिलाओं की 45 वर्ष) निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जो उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मौजूद निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद में नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
इन पदों पर आवेदन केवल बड़े अक्षरों (capital letters) में स्वीकार किये जाएंगे। चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर, 2015 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि व समय के बाद किसी उम्मीदवार के द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
पदों के बारे में या आवेदन करने से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार www.vyapam.nic.in, www.mponline.gov.in पर लॉगऑन करें।