फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in delhi.

दिल्ली छावनी बोर्ड में जूनियर क्लर्क की भर्ती

Mon, 24 Nov 2014 12:01 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
government jobs in delhi.

दिल्ली छावनी बोर्ड (मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस) में जूनियर क्लर्क के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता जो किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/यूनिवर्सिटी से प्राप्त की हो, निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों को कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को नियुमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। विज्ञापित पदों के लिए  5200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 1900 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन व आवेदन प्रक्रिया

government jobs in delhi.

विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। आवेदकों का चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन को 'चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, दिल्ली कैंटोंमेंट बोर्ड, दिल्ली कैंट-110010' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख 5 दिसंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.cbdelhi.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed