फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FMGE December 2023 registration last date today, direct link to apply is natboard.edu.in

FMGE December 2023: एफएमजीई दिसंबर के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, ये रहा आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

Wed, 13 Dec 2023 10:14 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 10:14 AM IST
सार

FMGE December 2023: आज एफएमजीई दिसंबर 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आप खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
FMGE December 2023 registration last date today, direct link to apply is natboard.edu.in
doctor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

FMGE December 2023 Registration: चिकित्सा विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की तरफ से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर 2023 या एफएमजीई दिसंबर 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 13 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। 

विज्ञापन


अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही एप्लिकेशन में सुधार के लिए विंडो 15 से 18 दिसंबर, 2023 तक खुलेगी।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब होगा जारी? 

20 जनवरी, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी, 2024 को जारी किया जाएगा। परीक्षा होने के बाद  20 फरवरी, 2024 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

पात्रता मापदंड

संबंधित उम्मीदवार के पास भारतीय दूतावास की तरफ से पुष्टि की गई प्राथमिक चिकित्सा योग्यता होनी चाहिए। जो उस देश में चिकित्सा व्यवसायी के रूप में नामांकन के लिए एक मान्यता प्राप्त योग्यता हो, जिसमें उक्त योग्यता प्रदान करने वाला संस्थान स्थित है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना है? 

आपको आवेदन के लिए 7080 रुपये (6000 रुपये परीक्षा शुल्क/ 1080 रुपये जीएसटी @18%) का शुल्क देना होगा।

एफएमजीई दिसंबर 2023 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर एफएमजीई पर क्लिक करें।
  • एफएमजीई दिसंबर 2023 आवेदन लिंक पर टैप करें।
  • रजिस्टर कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरें, फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • इसके बाद भविष्य की सहूलियत के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed