Bank Jobs: एग्जिम बैंक में निकली मैनेजमेंट ट्रेनी-मैनेजर की नौकरियां, सैलरी एक लाख से अधिक; देखें रिक्तियां
EXIM Bank Recruitment 2025: भारतीय निर्यात-आयात बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 22 मार्च से आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EXIM Bank Recruitment 2025: भारतीय निर्यात-आयात बैंक (EXIM Bank) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT), डिप्टी मैनेजर (DM) और चीफ मैनेजर (CM) समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 मार्च से 15 अप्रैल, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को योग्यता मानदंड पूरा करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना अनिवार्य होगा। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा मई 2025 में आयोजित होने की संभावना है। आवेदन लिंक सक्रिय होते ही उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट में उल्लेख किया गया है, "अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले संबंधित पदों के लिए अपनी पात्रता सत्यापित करें।" भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई 2025 में होने की संभावना है।
आवेदन प्रकिया
प्रबंधन प्रशिक्षु (MT) पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ प्रासंगिक डिग्री होनी चाहिए। उप प्रबंधक (DM) के लिए 60% अंकों के साथ संबंधित क्षेत्र में डिग्री और अनुभव अनिवार्य है। वहीं, मुख्य प्रबंधक (CM) पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री और 10 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए।
पद एवं वेतनमान
एग्जिम बैंक में विभिन्न पदों के लिए वेतन संरचना ग्रेड और स्केल के अनुसार अलग-अलग होती है। डिप्टी मैनेजर (ग्रेड 1) पद के लिए वेतनमान 48,480 से 85,920 तक निर्धारित है, जिसमें 2000, 2340 और 2,680 की क्रमिक वेतन वृद्धि शामिल है। वहीं, मुख्य प्रबंधक (ग्रेड III) को 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये तक वेतन मिलता है, जिसमें 2680 रुपये और 2,980 रुपये की वेतन वृद्धि लागू होती है। इसके अलावा, बैंक की नीतियों के तहत अतिरिक्त भत्ते और अन्य लाभ भी दिए जाते हैं।