फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC UDC Main Result 2022 declared more then 10000 qualify for III Phase

ESIC UDC Main Result Out: ईएसआईसी भर्ती मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यूडीसी के लिए 10 हजार क्वालीफाई

Thu, 16 Jun 2022 08:59 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 08:59 PM IST
सार

ESIC UDC Main Result 2022 declared: इससे पहले चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 20,681 उम्मीदवारों को यूडीसी के पद के लिए चरण-2 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

विज्ञापन
ESIC UDC Main Result 2022 declared more then 10000 qualify for III Phase
ESIC, ईएसआईसी, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ESIC UDC Main Result 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) चरण-2 (मुख्य) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से परिणाम मेरिट सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। ईएसआईसी यूडीसी मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

 

यूडीसी के पद के लिए, चरण- II मुख्य परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर चरण-III कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए कुल 10,222 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यूडीसी के पद के लिए कंप्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित करने की तिथि नियत समय में अधिसूचित की जाएगी। इससे पहले चरण-1 प्रारंभिक परीक्षा 19 मार्च, 2022 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 20,681 उम्मीदवारों को यूडीसी के पद के लिए चरण-2 मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि यूडीसी के पद के लिए चरण-2 मुख्य परीक्षा में सभी उम्मीदवारों की अंक सूची के साथ चरण-3 कंप्यूटर कौशल परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची अलग से अपलोड की गई है। इसके साथ ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मुख्य परीक्षा के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ भी जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in से परिणाम, वरीयता सूची आदि डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

ESIC UDC Result 2022 कैसे करें डाउनलोड?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाएं।
  2. अब यहां होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ESIC UDC Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
  5. जल्दी से अपने रोल नंबर सर्च करने के लिए की-बोर्ड पर ctrl+f के बटन दबाएं।
  6. अब सर्च बॉक्स में अपने रोल नंबर टाइप करके Enter बटन दबाएं।
  7. अब आपका रिजल्ट आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा।
  8. आप इस रिजल्ट पेज और फाइल को डाउनलोड करके सहेज सकते हैं।
  9. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed