ECIL Recruitment: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में भर्ती, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन
ECIL Technical Officer Recruitment: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL ) ने 190 तकनीकी अधिकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है।
विस्तार
ECIL Technical Officer Recruitment: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL ) ने 190 तकनीकी अधिकारी पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर 2022 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। तकनीकी अधिकारी पदों के लिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को पहले वर्ष 25,000 रुपये प्रति महीना, दूसरे वर्ष 28,000 रुपये प्रति महीना तीसरे और चौथे वर्ष 31,000 रुपये महीने की समेकित राशि के साथ अन्य लाभ मेडिकल, कंपनी पीएफ, टीए, डीए भी मिलेंगे।
आयु-सीमा और शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। जम्मू और कश्मीर राज्य में 01/01/1980 से 31/12/1989 तक रहने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है। वॉक इन इंटरव्यू 26, 28 & 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक की डिग्री होना चाहिए।
इस पते पर होगा पहुंचना
उम्मीदवारों को फैक्टरी मेन गेट, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ECIL post हैदराबाद पहुंचना होगा। ध्यान रहे कि साढ़े ग्यारह बजे के बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर उपलब्ध आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें इंटरव्यू के लिए नौ बजे रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की मनाही होगी।
ECIL Technical Officer Recruitment ऐसे करें आवेदन
- ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर करंट जॉब ओपनिंग सेक्शन में जाएं।
- तकनीकी अधिकारी के चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू लिंक पर क्लिक करें।
- अब ECIL तकनीकी अधिकारी भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
- ECIL तकनीकी अधिकारी भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना डाउनलोड करें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।