फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DU Recruitment Satyawati College Assistant Professor Recruitment apply at satyawati.du.ac.in

DU Recruitment: डीयू के इस महाविद्यालय में बंपर भर्तियां,बस ऐसे करना होगा आवेदन

Fri, 30 Dec 2022 12:44 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 12:44 PM IST
सार

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
 

विज्ञापन
DU Recruitment Satyawati College Assistant Professor Recruitment apply at satyawati.du.ac.in
Satyawati College du - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

DU Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में (Satyawati College Evening) सहायक प्रोफेसर के पदों पर फिर से भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। डीयू की तरफ से 31 दिसंबर से-06 जनवरी 2023 के रोजगार समचार पत्र में भी इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट http://satyawatievedu.ac.in पर जाकर भर्ती से संबंधित अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार 72 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों वाणिज्य, अर्थशास्त्र,अंग्रेजी,हिंदी, इतिहास, गणित ,पॉलिटिकल साइंस, उर्दू, पर्यावरण विज्ञान,संसकृत जैसे विषयों के लिए भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी, 2023 है। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से जारी है। 
विज्ञापन

DU Recruitment पदों का विवरण

पद  पदों की संख्या
वाणिज्य 14
अर्थशास्त्र 14
अंग्रेजी 08
हिंदी 06
इतिहास 08
गणित 04
राजनीति विज्ञान 08
संस्कृत 03
उर्दू 06
पर्यावरण विज्ञान 01
कुल 72
 

यह होगा वेतनमान

असिस्टेंट प्रोफेसर का वेतनमान 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स में एकेडमिक पे लेवल-10 (₹57,700-1,82,400/-) रुपये।  शैक्षिक योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ।  यूजीसी नेट परीक्षा पास होना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा 
विज्ञापन


ऐसे भरें आवेदन पत्र

  • सबसे पहले कॉलेज की आधिकारिक अधिसूचना से पात्रता की जांच करें।
  • ऑनलाइन पोर्टल https://www.colrec.uod.ac.in/ पर जा
  • अब आवेदन पत्र भरें।
  • जाति, और शैक्षिक दस्तावेज जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed