फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Vacancy 2024: Apply for fellowship, DRDO Chair; Salary upto 1 lakh, Read here

DRDO Vacancy 2024: डीआरडीओ में नौकरी का शानदार मौका! बिना परीक्षा के होगा चयन; एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Wed, 13 Nov 2024 10:34 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 13 Nov 2024 10:34 AM IST
सार

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें अभ्यर्थी को किसी तरह का लिखित एग्जाम नहीं देना होगा। शॉर्टलिंस्टिंग के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। 

विज्ञापन
DRDO Vacancy 2024: Apply for fellowship, DRDO Chair; Salary upto 1 lakh, Read here
DRDO Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

DRDO Recruitment 2024: भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (drdo.gov.in) पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 35 पदों को भरना है, जिसमें डीआरडीओ चेयर के 5, डीआरडीओ विशिष्ट फेलोशिप्स, 11 और डीआरडीओ फेलोशिप्स 19 पद शामिल है।

पात्रता मानदंड

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, लाइब्रेरी साइंस और सुरक्षा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप की डिग्री होनी चाहिए।
  • इन पदों के लिए आवेदकों का आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलेगा वेतन
डीआरडीए चेयर्स के पद पर चयनित अभ्यर्थी को 1,25,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। वहीं डीआरडीओ डिस्टिंग्विश्ड फेलोशिप्स को 1,00,000 रुपये दिया जाएगा, जबकि डीआरडीओ फेलोशिप्स को प्रति माह 80,000 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा। 


ऐसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा शॉर्टलिंस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसी आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र अधिसूचना में ही मौजूद होगा। उम्मीदवारों से मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ इस पते पर भेजना होगा। पता है- "निदेशक, कार्मिक निदेशक, डीआरडीओ, रक्षा मंत्रालय, कमरा संख्या 229 (डीआरडीएस-III),डीआरडीओ भवन, राजाजी मार्ग, नई दिल्ली-110011"

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed