फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Recruitment 2024 For Research Associate and other posts, Check walk-in-interview scheduled

DRDO Recruitment 2024: डीआरडीओ में इन पदों पर चल रही है भर्ती, जानें कब होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

Fri, 20 Sep 2024 11:13 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 20 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

DRDO Recruitment 2024: डीआडीओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024 For Research Associate and other posts, Check walk-in-interview scheduled
डीआरडीओ - फोटो : ANI

विस्तार

DRDO Recruitment 2024: रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार 14/15 अक्तूबर, 2024 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए चयन 14/15 अक्तूबर, 2024 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध पदों के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
जूनियर रिसर्च फेलो (मैकेनिकल) के लिए नेट/गेट योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीई/बी.टेक) में स्नातक की  डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए पात्रता विवरण से संबंधित अधिक जानकारी आधिकारिक अधिसूचना पर जाकर देख सकते हैं।

रिक्ति विवरण
विभिन्न विषयों में रिसर्च एसोसिएट और जूनियर रिसर्च फेलो के लिए कुल 07 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आप नीचे दिए गए विषयवार पदों की जानकारी देख सकते हैं:
  • रिसर्च एसोसिएट (रसायन विज्ञान)- 02
  • जूनियर रिसर्च फेलो (रसायन विज्ञान)- 03
  • जूनियर रिसर्च फेलो (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)- 01
  • जूनियर रिसर्च फेलो (बायो-केमिकल इंजीनियरिंग/बायो टेक)- 01
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी, जो अपेक्षित पात्रता रखते हों, अधिसूचना में उल्लिखित आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ पदानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed