IBPS Clerk Recruitment 2022: क्या आप जानते हैं IBPS के जरिए क्लर्क पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को किस पोस्ट तक मिल सकता है प्रमोशन
इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग (IBPS) की ओर से क्लर्क-XII 2022 के हजारों पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए एक जुलाई 2022 से आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जा चुकी है। इसके अंतर्गत लगभग 6035 पदों पर भर्ती संपन्न करायी जाएगी।
विस्तार
अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं और आपने ग्रेजुएशन कर लिया है तो आपका यह सपना अब जल्द ही साकार हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने करीब 6035 क्लर्क पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अपना सपना पूरा करने का सुनहरा मौका है। गौरतलब है कि इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसी कई प्रतिष्ठित बैंकों में भर्ती की जाएगी।इसके लिए एक जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट पर अवश्य विजिट कर लें। वहीं, अगर आप भी सरकारीनौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
जान लीजिए अधिकतम किस पद तक हो सकती है पदोन्नति
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के अंतर्गत जिन उम्मीदवारों का चयन होता है, उन्हें उनकी कार्यशैली व क्षमता के आधार पर समय -समय पर पदोन्नति भी मिलती रहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिसर या असिस्टेंट मैनेजर के पद की जिम्मेदारी दी जाती है। इसके बाद मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर व जनरल मैनेजर पद तक पदोन्नति मिल सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारियों की पुष्टि कर सकते हैं।
क्या होती है आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन प्री व मेंस परीक्षा के आधार पर किया जाता है। आईबीपीएस द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक, क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त तीन व चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। वहीं क्लर्क भर्ती की प्री - परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर 2022 को होना तय है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।