UP Board Result 2022: क्या आप जानते हैं इस बार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में कितने लाख छात्रों ने छोड़ी है परीक्षा, क्यों फेल हो सकते हैं अधिक विद्यार्थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन और प्रैक्टिकल का काम पूरा हो चुका है। यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही इन छात्र-छात्राओं के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून माह के दूसरे सप्ताह में इन परीक्षा परिणामों का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके लिए परिषद की ओर से सभी तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं। यूपी बोर्ड ने करीब सवा दो लाख छात्र-छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर उनके अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबरों को जोड़कर कर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। हालांकि यूपी बोर्ड की ओर सेअभी तक परिणाम जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है। ऐसे में छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपीएमएसपी पर नजर बनाए रखनी होगी। वहीं अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
10वीं रिजल्ट अपडेट
12वीं रिजल्ट अपडेट
इस बार कितने लाख छात्रों ने छोड़ी है परीक्षा
इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,92, 689 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे जिनमें 47,75,749 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी जबकि 4,16,940 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हैं। वहीं इस साल न केवल ठीक से कक्षाओं का संचालन किया गया था, बल्कि बोर्ड के अनुसारपरीक्षा में नकल रोकने के लिए अपनाई गई सख्ती के चलते इस साल हजारों छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में पिछले वर्षों की तुलना में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट आ सकती है।
कैसा था पिछले वर्ष का रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा पिछले साल यानी कि 2021 में, कुल 97.88 प्रतिशत छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। वहीं साल 2020 में यह 74.6 प्रतिशत था। इसके अलावा,साल 2019 में 70.02 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं 2018 में 72.43 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।