फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CUJ Recruitment 2024: Jobs for non-teaching posts, opportunity for 10th pass to graduate, Read here

CUJ Recruitment 2024: यहां चल रही है गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 10वीं पास लेकर ग्रेजुएट तक के लिए शानदार मौका

Thu, 03 Oct 2024 04:26 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Oct 2024 04:26 PM IST
सार

CUJ Non Teaching Recruitment 2024: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने संस्थान में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती चल रही है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CUJ Recruitment 2024: Jobs for non-teaching posts, opportunity for 10th pass to graduate, Read here
CUJ Non Teaching Recruitment 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

CUJ Non Teaching Recruitment 2024: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड ने संस्थान में गैर-शिक्षण रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (cuj.ac.in) पर जाकर 8 अक्तूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 33 पदों को भरना है। रिक्ति विवण इस प्रकार है:

  • अनुभाग अधिकारी - 2
  • निजी सचिव - 2
  • सहायक - 3
  • कनिष्ठ अभियंता - 1
  • हिंदी अनुवादक    - 1
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक - 1
  • तकनीकी सहायक - 1
  • सुरक्षा निरीक्षक    - 1
  • अपर डिवीजन क्लर्क - 1
  • प्रयोगशाला सहायक - 3
  • पुस्तकालय सहायक - 1
  • अवर श्रेणी लिपिक - 5
  • ड्राइवर - 3
  • प्रयोगशाला परिचर - 4
  • लाइब्रेरी अटेंडेंट - 2
  • परिचारक (छात्रावास) - 2

पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन/मास्टर्स/डिप्लोमा आदि की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार, लिखित परीक्षा और पदों के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग जैसे विभिन्न दौर शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के बाद के दौर के बाद ही उम्मीदवारों को अंतिम चयन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि कुछ उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए एक भी पैसा नहीं देना होगा।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
इन पदों के लिए पेपर 1 पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 45 प्रतिशत और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यू वर्ग के उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed