CUET 2022: CUET UG के लिए क्या है मार्किंग स्कीम और कब तक जारी होगा रिजल्ट, जानें यहाँ
CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच किया गया है। इसके आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंडरग्रैजुएट (UG) कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच आयोजित की गई इस परीक्षा में तकरीबन 14.90 लाख छात्रों को हिस्सा लेना था। हालांकि इस परीक्षा में छात्रों का ओवरऑल अटेंडेंस तकरीबन 60 फीसदी रहा है। CUET यूजी के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है। वहीं NTA द्वारा ही आयोजित की जा रही CUET पीजी की परीक्षा एक सितंबर 2022 से शुरू हुई है और यह 11 सितंबर तक चलेगी। अगर आप भी CUET पीजी में शामिल हो रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CUET Foundation Batch 2023 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
इस तारीख तक जारी होना है रिजल्ट :
NTA द्वारा आयोजित की गई CUET यूजी में शामिल होने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की योजना बना रही है और इसे 10 सितंबर 2022 तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी करने के बाद इसके आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेस में एडमिशन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। वहीं एजेंसी CUET पीजी का रिजल्ट भी इसी महीने में जारी कर सकती है।
ये भी पढ़ें
CUET सिलेबस
CUET बेस्ट बुक्स
CUET मार्किंग स्कीम
किस मार्किंग स्कीम के तहत मिलेंगे मार्क्स :
CUET यूजी में शामिल होने वाले छात्रों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 मार्क्स मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए उनके एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। इस परीक्षा में किसी प्रश्न का जवाब नहीं देने पर अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के लिए कोई भी मार्क्स नहीं दिया जाएगा। वहीं अगर इस परीक्षा में किसी प्रश्न के दो सही आंसर होते हैं और अभ्यर्थियों ने उनमें से किसी एक को चुना है तो उन्हें 5 मार्क्स मिल जाएंगे। जबकि किसी प्रश्न के अगर सभी उत्तर सही होते हैं तो उन सभी अभ्यर्थियों को इसके मार्क्स मिल जाएंगे, जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया है। इसके अलावा अगर कोई प्रश्न गलत साबित होता है तो उन अभ्यर्थियों को 5 मार्क्स मिलेंगे जिन्होंने उस प्रश्न को अटेम्प्ट किया है।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।