फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET / UPTET Notification 2021: Both the examinations will be conducted soon for teacher recruitment, due to this the expectations are tied-safalta

CTET/UPTET Notification 2021: शिक्षक भर्ती के लिए जल्द कराई जाएंगी दोनों परीक्षाएं, इस वजह से बंध रही उम्मीदें

Tue, 17 Aug 2021 11:03 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 17 Aug 2021 11:03 AM IST
सार

शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली केंद्रीय पात्रता परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। खबर है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
CTET / UPTET Notification 2021: Both the examinations will be conducted soon for teacher recruitment, due to this the expectations are tied-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली केंद्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन जल्द ही कराया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्टों में छपी खबरों के अनुसार,  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, देश में कोरोना से हालात कुछ संभलने के बाद लंबे समय से टाली गई कई प्रतियोगी परीक्षाओं का फिर से आयोजन हो रहा है तो ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड इस परीक्षा को लेकर भी जल्द ही कोई सूचना जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उम्मीद है कि बोर्ड सीटेट 2021 का आयोजन अक्टूबर में कराया जा सकता है। वहीं, सरकारी टीचरों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) ने भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) कराने के लिए कमर कस ली है।  खबर है कि यूपी शिक्षा बोर्ड ने राज्य सरकार को इस परीक्षा को नवंबर या दिसंबर में कराने का प्रस्ताव भेजा है। इन खबरों के बाद लंबे समय में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे लोगों को उम्मीदें बंध रही हैं।इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के CTET कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कब हो सकता है CET का आयोजन 

आपको बता दें सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार कराए जाने का प्रावधान है लेकिन कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष इस परीक्षा का आयोजन केवल एक बार ही हो पाया था। ऐसे में केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार काफी समय से इस परीक्षा की आस लगाए बैठे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

सफलता के साथ करें कंप्लीट तैयारी

अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed