फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET Exam 2021: These big changes are going to happen under the new education policy, do you know about it-safalta

CTET Exam 2021: नई शिक्षा नीति के तहत होने हैं ये बड़े बदलाव, क्या आपको है इसकी जानकारी

Wed, 04 Aug 2021 12:01 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 04 Aug 2021 12:01 PM IST
सार

केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए जल्द ही सीटेट परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलने वाला है। इसके लिए जल्द ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
CTET Exam 2021: These big changes are going to happen under the new education policy, do you know about it-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा जल्द ही समाप्त हो सकती है। अनुमान है कि जल्द ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस संबंध में उम्मीदवारों के साथ कोई आधिकारिक जानकारी साझा कर सकता है। आपको बता दें सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार कराए जाने का प्रावधान है लेकिन कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष इस परीक्षा का आयोजन केवल एक बार ही हो पाया था। ऐसे में केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार काफी लंबे टाइम से इस एग्जाम के आयोजित किए जाने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पात्रता परीक्षा के आयोजन की शुरूआत कर दी जाएगी। बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए सीबीएसई इसी महीने नोटिस जारी कर सकता है. अनुमान के अनुसार बोर्ड सीटेट 2021 का आयोजन अक्टूबर में कराई जा सकती है जबकि एडमिट कार्ड सितंबर में जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में सीबीएसई ने सीटेट 2021 को लेकर एक सूचना विज्ञप्ति जारी की थी जिसमें बोर्ड द्वारा बताया गया था कि इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा. साथ ही परीक्षा के पैटर्न में भी कुछ बदलाव किए गए हैं जोकि नई शिक्षा नीति का के तहत किए जाने हैं। हालांकि एग्जाम में होने वाले बंदलाव के संबंध में कोई आधिकारिक और पर सूचना नहीं है लेकिन अनुमान है कि जल्द ही किए जाने वाले बदलाव के बारे में बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

विज्ञापन

आज हम आपको इस आर्टिकल में अनुमानित तौर पर एग्जाम पैटर्न में होने वाले बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि उम्मीदवारों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है लेकिन उससे पहले यदि आप किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही आपको किसी कॉम्पटेटीव एग्जाम में शामिल होना है तो ऐसे सभी अभ्यर्थी अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे इस फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जिसकी मदद से प्रतियोगी छात्र अपनी परीक्षा की पक्की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में किस तरह के होंगे बदलाव:

आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत सीटेट 2021 के सिलेबस और सवाल में बदलाव होंगे. अनुमान है कि बदले हुए परीक्षा पैटर्न में अभ्यर्थियों के तथ्यात्मक ज्ञान की जगह क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, रीजनिंग, कॉन्सेप्ट की समझ और अप्लीकेशन की नॉलेज को जांच किए जाने को लेकर सलाव पूछे जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष की परीक्षा में कितने अभ्यर्थी हुए थे शामिल:

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल सीटेट की परीक्षा सिर्फ एक बार हुई थी. इसका आयोजन इस साल जनवरी माह में हुआ था. इसमें कुल 26 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इससे पहले सीटेट का आयोजन जुलाई और दिसंबर में किया जाता रहा है। इसके अलावा सीटेट की वैधता अब आजीवन हो गई है।

एग्जाम की शुरू करें घर बैठे निशुल्क तैयारी:

अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को पक्का करना चाहते हैं तो आज ही तो आज ही  Safalta  द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क पक्की तैयारी कराई जा रही है या अभी डाउनलोड करें Safalta-app

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed