CTET Exam 2021: केन्द्रीय पात्रता परीक्षा में अब ये अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, बढ़ा दी गई है अंतिम तारीख
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की लॉस्ट डेट में परिवर्तन कर दिया गया है। अब इस पात्रता परीक्षा की नई तारीख 19 अक्टूबर की जगह 25 अक्टूबर कर दी गई है, जबकि यह एग्जाम अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही सम्पन्न कराया जाएगा।
विस्तार
वे अभ्यर्थी जो भविष्य में सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूलों में टीचर बनने का सपना रखते हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने अपने इस सपने को साकार बनाने के लिए एक और मौका दे दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई ने केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2021) में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अब सीटेट में आवेदन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर 2021 को बदलकर 25 अक्टूबर कर दिया है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में सुधार करने वाले वाली डेट में भी बदलाव किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सीटेट के आवेदन फॉर्म में होने वाली त्रुटि में सुधार करने की अब नई तारीख 28 अक्टूबर से 3 नवंबर निर्धारित कर दी गई है। जबकि परीक्षा तिथियों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीटीईटी के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 ही तय है। इसलिए केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले छात्र सफलता डॉट कॉम के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे FREE CTET Classes- Subscribe Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।
ये अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को जारी अधिसूचना संख्या 459 व 462 के मुताबिक दिसंबर-2021 में होने वाले इस एग्जाम में अब पोस्टग्रेजुएशन में न्यूनतम 55 प्रतिशत या समकक्ष ग्रेड और तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड. उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म में समस्त जरूरी परिवर्तन कर दिए गए हैं।
ऐसे करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप।