फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET candidates should know all these important things before appearing in the exam-safalta

CTET 2021: पहले से काफी बदला है CTET के आयोजन का तरीका, परीक्षा में शामिल होने से पहले ये सभी महत्वपूर्ण बातें जान लें अभ्यर्थी

Fri, 17 Dec 2021 01:10 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 PM IST
सार

CTET 2021 के लिए CBSE ने अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 13 जनवरी तक चलेगी।
 

विज्ञापन
CTET candidates should know all these important things before appearing in the exam-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 16 दिसंबर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 16 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। ये परीक्षा 13 जनवरी 2021 तक चलेगी। CBSE ने हालांकि उन अभ्यर्थियों का ही प्री एडमिट कार्ड जारी किया है जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच होनी है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा एक जनवरी से 13 जनवरी के बीच होगी, उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी देने के लिए अभी सिर्फ प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया गया है जबकि मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं। वहीं, अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

CTET के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा के पेपर 1में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

पूछे जाएंगे नए तरह के प्रश्न :

CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। गौरतलब है की देश में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है, इसलिए शिक्षकों को इस हिसाब से तैयार करने के लिए CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार ऑनलाइन मोड में हो रही है परीक्षा :

पहली बार CBSE इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से करने जा रही है। गौरतलब है कि अब तक CTET का आयोजन केवल ऑफलाइन तरीके से किया जाता था।

लाइफटाइम हो गई है डिग्री की वैलिडिटी :

CBSE ने CTET की डिग्री अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दी है। जबकि, इससे पहले CTET की डिग्री केवल 7 साल के लिए मान्य होती थी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed