फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CTET 2021: Negative marking will not be answered without worrying, after this date you will be able to download your admit card-safalta

CTET 2021 : बेफिक्र होकर दे प्रश्नों का जवाब नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग, इस तारीख के बाद डाउनलोड कर सकेंगे अपना एडमिट कार्ड

Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 19 Nov 2021 03:12 PM IST
सार

CTET 2021 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस बार इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है।
 

विज्ञापन
CTET 2021: Negative marking will not be answered without worrying, after this date you will be able to download your admit card-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंदीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसमें हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। साल में 2बार आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र माने जाते हैं। इस साल CTET का आयोजन 16दिसंबर से 13 जनवरी के बीच किया जाना है। CBSE ने इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 दिसंबर से 25अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। इस बार भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इसे देखते हुए इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए देश भर के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। अगर आपने भी इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है,तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग :

किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि वो प्रश्नों के संभल कर जवाब दे,क्योकि गलत जवाब देने पर उनके मार्क्स काट लिए जाएंगे। हालांकि, CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों  को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि,इस परीक्षा में नेगटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी बेफिक्र होकर सभी प्रश्नों का जवाब दे सकते हैं। गौरतलब है कि इसमें 2 पेपर्स की परीक्षा होती है और कक्षा 1 से कक्षा 5तक का शिक्षक बनने के लिए पेपर 1 तथा कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने के लिए पेपर 2 की परीक्षा देनी होती है। इन दोनों पेपर्स में अभ्यर्थियों से 150 अंक के 150प्रश्न पूछे जाएंगे और उसे हल करने के लिए उन्हें ढाई घंटे का समय मिलेगा।
विज्ञापन

इस तारीख के बाद मिलेगा एडमिट कार्ड :

CTET 2021 के एडमिट कार्ड के संबंध में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसका एडमिट कार्ड नवंबर महीने के आखिर तक जारी कर दिया जाएगा। दरअसल CTETके लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अमूमन परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTETमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप CTET जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या SSC GD, UP SI, UP लेखपाल जैसी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed