फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CTET 2021: It is very beneficial to be successful in CTET, you will get a chance to make a career in many places-safalta

CTET 2021: CTET में सफल होना है काफी फायदेमंद, कई जगह मिलेगा करियर बनाने का मौका

Tue, 28 Dec 2021 11:12 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
CTET 2021: It is very beneficial to be successful in CTET, you will get a chance to make a career in many places-safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की शुरुआत 16 दिसंबर से हो चुकी है। तकनीकी खराबी की वजह से 16 दिसंबर के दूसरी शिफ्ट और 17 दिसंबर के दोनों शिफ्ट्स की परीक्षा रद्द होने के बाद CBSE अब पूरी तैयारी के साथ इस परीक्षा को आयोजित कर रही है। गौरतलब है कि यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है। CBSE ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उन सभी अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 जनवरी से 13 जनवरी के बीच होनी है, उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 2 दिन पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर आपने भी CTET या किसी अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Mock Test- Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

यहाँ बना सकते हैं करियर :

CTET में सफल होना अभ्यर्थियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ERDO जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए। CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी इन जगहों पर आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती में शामिल होकर अपना करियर बना सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 
CTET Eligibility 2021
CTET Guide and Practice Book: डाउनलोड करें 

यह है सिलेबस :

CTET 2021 में अभ्यर्थियों से नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTET पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि, पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed