CTET 2021: CTET के लिए इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कहाँ मिलेगी नौकरी
CTET 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। इस बार CTET 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है।
विस्तार
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के आयोजन में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है और इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार CTET, 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की जानी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे। अभ्यर्थियों को 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अपने आवेदन में सुधार का भी मौका दिया गया था। अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Online Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।
इस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड :
CTET 2021 के एडमिट कार्ड के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसका एडमिट कार्ड इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। दरअसल इससे पहले की CTET में अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए इस बार भी CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से 15 से 20 दिनों पहले यानी कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को यहाँ मिलेगी नौकरी :
CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य के लिए पात्र माने जाते हैं। CTET प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय (NVS), आर्मी शिक्षक, ईआरडीवो(ERDO) जैसे केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी कुछ अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को इन जगहों पर निकलने वाली शिक्षकों की भर्तियों के ऊपर ध्यान देना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप किसी शिक्षक पात्रता परीक्षा या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसी अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।