फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSIR Recruitment 2025: apply for JSA, Jr Stenographer posts at cdri.res.in; check Eligibility Criteria

CSIR Recruitment 2025: सीएसआईआर में जेएसए और स्टेनोग्राफर की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें रिक्तियां

Tue, 11 Feb 2025 05:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Feb 2025 05:37 PM IST
सार

CSIR Recruitment 2025: सीएसआईआर केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने जूनियर सचिवालय सहायक और जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR Recruitment 2025: apply for JSA, Jr Stenographer posts at cdri.res.in; check Eligibility Criteria
Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CSIR Recruitment 2025: वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने जूनियर सचिवालय सहायक (जनरल/एफएंडए/एसएंडपी) और जूनियर स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी) पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन चालू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in के माध्यम से 10 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11 पदों को भरना है, जिसमें जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 7 पद और जूनियर स्टेनोग्राफर हिंदी/अंग्रेजी के लिए 4 पद शामिल है।

विज्ञापन

Age Limit: आयु सीमा

जेएसए पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर की रिक्तियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है। सीएसआईआर केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान सीडीआरआई भर्ती के लिए नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर सचिवालय सहायक पद के लिए आवेदकों का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना आवश्यक है।इसके अलावा, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 35 WPM की टाइपिंग या
  • हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आनी चाहिए।
  • जूनियर स्टेनोग्राफर हिंदी/अंग्रेजी की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा, स्टेनोग्राफर में दक्षता होनी चाहिए।

Application Fee: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध 'शुल्क भुगतान प्रक्रिया' के अनुसार 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों के लिए अनुसूचित जाति/दिव्यांग/महिला/अन्य लिंग श्रेणी/भूतपूर्व सैनिक/सीएसआईआर कर्मचारी और सीएसआईआर में पहचाने गए आकस्मिक कर्मचारी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है।
 

आवेदन पत्र कैसे भरें?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdri.res.in पर जाएं
  • अब होमपेज पर, आवेदन लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र पूरा भरें।
  • अब इसे सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • अंत में इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed