फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CSBC Driver Constable Notification out at csbc.bihar.gov.in; 12th passed can apply from 21 July for 4361 posts

CSBC Driver Constable Recruitment: बिहार पुलिस में 12वीं पास के लिए शानदार भर्ती, 4316 पदों के लिए नोटिस जारी

Thu, 17 Jul 2025 05:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 05:11 PM IST
सार

CSBC Driver Constable Vacancy 2025: बिहार के पुलिस विभाग में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार भर्ती निकली है। कुल 4,316 पदों पर भर्ती होगी। अधिसूचना जारी हो चुकी है। पंजीकरण 21 जुलाई को शुरू होगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
CSBC Driver Constable Notification out at csbc.bihar.gov.in; 12th passed can apply from 21 July for 4361 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CSBC Driver Constable Recruitment 2025: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास बिहार पुलिस विभाग में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने ड्राइवर कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 4361 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिसूचना सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

21 जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त, 2025 तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मापदंड

  • चालक सिपाही के मूल पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) पास या समकक्ष अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास हल्का मोटर वाहन/भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
विज्ञापन

आयुसीमा

अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी। कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी :

  • गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष;
  • पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष;
  • पिछडा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष;
  • अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि के सभी अभ्यर्थियों तथा Transgender कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष।


बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अर्हक होगी।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed