{"_id":"609bb8028ebc3ed20342d58b","slug":"csbc-bihar-police-exam-2021-for-fireman-posts-postponed-new-dates-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस परीक्षा 2021: फायरमैन पदों के लिए होने वाला एग्जाम स्थगित","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिहार पुलिस परीक्षा 2021: फायरमैन पदों के लिए होने वाला एग्जाम स्थगित
Wed, 12 May 2021 04:42 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 12 May 2021 04:42 PM IST
सार
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 2021 की बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। फायरमैन परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के जरिए की गई है। गौरतलब है कि बिहार पुलिस फायरमैन एग्जामिनेशन का आयोजन 6 जून को होना था, लेकिन अब यह परीक्षा स्थगित हो गई है। परीक्षा के स्थगित होने को लेकर जारी नोटिस अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-भारतीय स्टेट बैंक: 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
यह भर्ती परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की गई है। हालांकि, अभी सीएसबीसी की तरफ से परीक्षा की नई तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि फायरमैन परीक्षा की संशोधित तिथि जल्द ही जारी होगी। बिहार पुलिस फायरमैन परीक्षा के जरिए 2380 फायरमैन के पदों को भरा जाना था। इन रिक्तियों में से 957 रिक्तियां जनरल कैटिगिरी और 238 रिक्तियां ईडब्ल्यूएस के लिए थी। वहीं, एसी अभ्यर्थियों के लिए 378 रिक्तियां, एसटी के लिए 23 रिक्तियां और ओबीसी के लिए 268 रिक्तियां थी। जबकि, 97 रिक्तियां ओबीसी कैटिगिरी में महिलाओं के लिए थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-सीधी भर्ती: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, नर्सिंग ऑफिसर सहित 700 पदों पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि 25 मार्च तक चली थी। उसके बाद 6 जून को परीक्षा निर्धारित की गई थी। लेकिन, अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।