भारतीय स्टेट बैंक: 5 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन
-भारतीय स्टेट बैंक में बंपर नौकरियां निकली हैं।
-यहां 5 हजार से ज्यादा नौकरियां निकली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां 5 हजार से ज्यादा नौकरियां निकली हैं। ये सारी नौकरियां लिपिक पदों की हैं। इन नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। एसबीआई की इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मई को खत्म हो जाएगी। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि उससे पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर: उत्तर प्रदेश की यह बड़ी भर्ती परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की अधिसूचना
हालांकि, अभी एसबीआई लिपिक पदों की इन रिक्तियों के लिए परीक्षा की तिथि तय नहीं हुई है। एसबीआई क्लर्क 2021 प्रीलिम्स एग्जाम की टेंटेटिव तारीख जून में है। मुख्य परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 31 जुलाई है। एसबीआई परीक्षा के लिए फीस 750 रुपये है। ये फीस जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए है। एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क माफ है। इन रिक्तियों के लिए 20 साल से लेकर 28 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी 2021: इस राष्ट्रीय एजेंसी में एलडीसी सहित कई पदों पर मिल रहीं नौकरियां, जानें डिटेल
इन रिक्तियों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 17900 रुपये से लेकर 47920 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।