Bihar Police Constable Exam: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम घोषित, 16 जुलाई से है एग्जाम
CSBC Bihar Police Constable Exam Date: केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा अगले महीने आयोजित की जाएगी और अगस्त में समाप्त होगी।
विस्तार
CSBC Bihar Police Constable Exam: केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पर्षद ने परीक्षा तिथियों का एलान कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, लिखित परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेशभर में 19 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कुल 6 चरणों में होगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
19,838 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत 19,838 सिपाही पदों के लिए 17 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, जिनमें से 33,042 आवेदन रद्द किए गए हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किक तर्क जैसे विषय शामिल हैं। प्रश्न 10वीं स्तर के होंगे, और पास होने के लिए कम से कम 30% अंक हासिल करने होंगे।
CSBC Bihar Police Admit Card: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के साथ वेबसाइट चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जरूरी विवरण शामिल होगा। लिखित परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट PET में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।
नोटिस यहां देखें...