CSBC: बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती की परीक्षा तिथि बदली, नीट यूजी से हो रहा था टकराव; नोट करें नई तारीख
Bihar Constable Operator Exam 2026: बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नीट यूजी परीक्षा से तारीख टकराने के कारण भर्ती परीक्षा को टाल दिया गया है। अब यह परीक्षा 21 जून की जगह 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Constable Operator Exam 2026: केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी विभाग में ‘सिपाही (प्रचालक)’ के 993 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन उसी दिन NEET (UG) 2026 की स्थगित परीक्षा भी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही है।
इसी वजह से अभ्यर्थियों की सुविधा और हित को ध्यान में रखते हुए भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीख बदलने का फैसला लिया है।अब यह लिखित परीक्षा नई समयसारणी (शेड्यूल) के अनुसार आयोजित की जाएगी।
28 जून को होगा एग्जाम
बिहार पुलिस में सिपाही (प्रचालक) भर्ती की परीक्षा अब 28 जून 2026 (रविवार) को होगी। यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
e-Admit Card से ही मिलेगा परीक्षा में प्रवेश
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को CSBC द्वारा जारी e-Admit Card साथ लाना जरूरी होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार 15 जून 2026 से पर्षद की वेबसाइट CSBC Bihar पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि डालकर परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र के जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
22 जून से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
उम्मीदवार अपना e-Admit Card 22 जून 2026 (रात 12 बजे से) डाउनलोड कर सकते हैं और इसे 28 जून 2026 (सुबह 11 बजे तक) तक डाउनलोड किया जा सकेगा। अगर किसी उम्मीदवार से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है, तो वह 26 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक CSBC पटना कार्यालय जाकर अपना डुप्लीकेट एडमिट कार्ड ले सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को अपना आवेदन की रसीद और फोटो पहचान पत्र साथ लेकर खुद उपस्थित होना जरूरी होगा।