फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Common exam to be conducted online for select govt jobs from 2021. Check details

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए राहत, 2021 से ऑनलाइन होगी CET परीक्षा

Tue, 29 Dec 2020 05:10 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 29 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Common exam to be conducted online for select govt jobs from 2021. Check details
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए राहत की खबर है। साल 2021 से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ऑनलाइन आयोजित होगा। इस बात की जानकारी केंदीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने घोषणा की है कि अगले साल से सीईटी परीक्षा देश भर में ऑनलाइन होगी। यह सरकारी रोजगार पाने वाले युवाओं के लिए बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- बेरोजगार पेशेवर परेशान न हों, 2021 साथ लेकर आ रहा नौकरियों के बेहतर अवसर
विज्ञापन


 

जितेंद्र सिंह ने कहा कि  कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) का गठन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ किया गया है। एनआरए एक मल्टी-एजेंसी बॉडी होगी, जो ग्रुप-बी और सी (नॉन-टेक्निकल) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्ट परीक्षा आयोजित करेगी।

इसे भी पढ़ें-SSC CGL 2020: विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021
 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस सुधार से देश के हर जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा, जो दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों तक पहुंच बढ़ाएगा। उन्होंने इस सुधार को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सीईटी को ऑनलाइन करने का उद्देश्य हर अभ्यर्थी को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने काह कि कर्मचारी चयन आयोग, स्टेट सलेक्शन बोर्ड्स और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल जैसी मौजूदा केंद्रीय भर्ती एजेंसियां अपनी जरूरतों के मुताबिक भर्तियां करना जारी रखेंगी। सीईटी सिर्फ नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की प्रारंभिक जांच के लिए होगा। जिसका स्कोर रिजल्ट जारी होने के तीन साल तक मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed