Chandigarh JBT Recruitment: जूनियर बेसिक टीचर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, करीब 400 पदों पर ऐसे करें आवेदन
Chandigarh JBT Recruitment 2024: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chandigarh JBT Teacher Recruitment 2024: शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ने जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 24 जनवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 तक है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान 22 फरवरी दोपहर 2.00 बजे तक कर सकते हैं।
आयु सीमा-पदों की संख्या
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2024 को 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।
Chandigarh JBT Recruitment आवेदन शुल्क
जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये और एससी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
कैटेगरीवाइज पदों की संख्या
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के 396 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का कैटेगरीवाइज विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
सामान्य: 179
-
ओबीसी: 94
-
एससी: 84
-
ईडब्ल्यूएस: 39
Chandigarh JBT वेतन
जूनियर बेसिक टीचर भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये + ग्रेड वेतन 4,200 रुपये (स्तर 5) के मुताबिक वेतन दिया जाएगा।