फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC Civil Judge Mains schedule released Know how to check At psc.cg.gov.in

CGPSC Civil Judge Mains Schedule Out: सिविल जज मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 19 May 2023 10:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 19 May 2023 10:27 PM IST
सार

CGPSC Mains 2023: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।  

विज्ञापन
CGPSC Civil Judge Mains schedule released Know how to check At psc.cg.gov.in
CGPSC (सीजीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CGPSC Civil Judge Main Exam Schedule Out: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज (प्रवेश स्तर) मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जानी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से परीक्षा से 10 दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 521 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियों को भरना है। सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2022 में तीन राउंड शामिल होंगे - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सिविल जज मेन एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करें।

  • परीक्षा शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • परीक्षा शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

विज्ञापन

बता दें कि सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2022 (रविवार) को प्रातः 10.00 बजे आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक  बिलासपुर, दुर्ग (भिलाई) और रायपुर सहित तीन जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की गई थी। हर प्रश्न के लिए एक अंक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed