फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC 2020: Chhattisgarh Public Service Commission will conduct state service main examination from 18 june

सीजीपीएससी 2020 : फेक खबरों पर न दें ध्यान, इस तारीख को आयोजित होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा

Fri, 16 Apr 2021 12:30 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Apr 2021 12:30 PM IST
सार

राज्य सेवा 2020 की मुख्य परीक्षा 18 जून से 21 जून के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं आयोग द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार 9 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन
CGPSC 2020: Chhattisgarh Public Service Commission will conduct state service main examination from 18 june
सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) द्वारा जून माह में राज्य सेवा 2020 की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में राज्य सेवा 2020 की मुख्य परीक्षा की तिथि 18 अप्रैल से 21 जून बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों को मद्देनजर रखते हुए परीक्षा के स्थगित होने की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। लेकिन अमर उजाला की जांच में यह सामने आया है कि आयोग द्वारा हाल ही में समय सारणी जारी की गई है। जिसके अनुसार 9 अप्रैल से 8 मई तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विज्ञापन

18 जून से शुरू होने वाली इस परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगी 
राज्य सेवा 2020 की मुख्य परीक्षा 18 जून से 21 जून के बीच आयोजित की जाएगी। 18 से 20 जून तक परीक्षा प्रतिदिन दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं 21 जून को आयोजित होने वाली यह परीक्षा केवल सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में होगी। इस परीक्षा के जरिए कुल 175 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकते हैं त्रुटियों में सुधार

CGPSC 2020: Chhattisgarh Public Service Commission will conduct state service main examination from 18 june
सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 - फोटो : सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट

समय सारणी के अनुसार अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए 8 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को 9 मई (रात 12 बजे) से 15 मई (राज 11:59 बजे) तक सुधार सकते हैं। आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी केवल एक बार ही त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 30 रुपये के साथ पोर्टल शुल्क देना होगा।

यहां से डाउनलोड करें आधिकारिक अधिसूचना 

यह भी पढ़ें - एसबीआई भर्ती 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर हाेंगी भर्तियां, छह विज्ञापन जारी कर मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed