फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG Vyapam Recruitment 2025: Golden Opportunity for 12th Pass Candidates in Excise Department

CG Govt Job: 12वीं पास के लिए शानदार मौका! आबकारी विभाग में कांस्टेबल के ढेरों पदों पर भर्ती, इतना मिलेगा वेतन

Wed, 18 Jun 2025 05:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

CG Vyapam Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यापम ने आबकारी विभाग में कांस्टेबल के ढेरों पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CG Vyapam Recruitment 2025: Golden Opportunity for 12th Pass Candidates in Excise Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CG Vyapam Vacancy: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने राज्य आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल (Excise Constable) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों से कुल 430 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 30 जून 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख 3 अगस्त को संभावित है।

विज्ञापन

12वीं पास करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेतनमान और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह का वेतनमान मिलेगा। यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की अन्य सेवाओं के समान भत्ते और सुविधाएं जैसे कि चिकित्सा, यात्रा भत्ता, और पेंशन आदि भी नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे।

Registration Fees: आवेदन शुल्क  

इस परीक्षा में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए भरा जा सकता है। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in जाएं
  • होमपेज पर दिए गए "ऑनलाइन एप्लिकेशन" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया यूजर हैं तो "New Registration" पर क्लिक करके नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज करें।
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज JPG/PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से भरें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज जाचने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed