फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CG PET 2025 result, final answer key out at vyapamcg.cgstate.gov.in; Ayush Patle tops

CG PET 2025 Result: छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट का परिणाम जारी, आयुष पटले ने किया टॉप

Fri, 06 Jun 2025 02:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

CG PET 2025 Result: छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट का परिणाम जारी हो चुका है। ओबीसी श्रेणी के आयुष पटले ने 127 अंकों के साथ इस परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 
 

विज्ञापन
CG PET 2025 result, final answer key out at vyapamcg.cgstate.gov.in; Ayush Patle tops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CG PET Result 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG PEB) ने छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपनी व्यापम प्रोफाइल के माध्यम से लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

8 मई को हुई थी परीक्षा

विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 8 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड ने प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट के नतीजों को साथ ही फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट भी जारी की है। अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार, बोर्ड ने पेपर से चार प्रश्न हटा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12,276 उम्मीदवारों के नाम मेरिट में शामिल

मेरिट लिस्ट में कुल 12,276 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मेरिट लिस्ट में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, कक्षा का प्रकार, लिंग, जन्म तिथि, विकलांगता की स्थिति, विकलांगता का प्रकार (यदि कोई हो), अधिवास की स्थिति और कुल प्राप्त अंक जैसे विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन

CG PET Toppers 2025: आयुष पटले ने 127 अंकों के साथ किया टॉप

सीजी पीईटी मेरिट लिस्ट के अनुसार, ओबीसी श्रेणी के आयुष पटले ने 127 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसी श्रेणी से आरजू वानखेड़े और सामान्य श्रेणी से अक्षय इस्सर दोनों ने 125 अंक प्राप्त किए हैं। दृष्टि छाबड़ा, पार्थ शेंडे और चारू देवांगन ने 124 अंक प्राप्त किए हैं। सभी छह उम्मीदवार मूलनिवासी हैं।

सीजी पीईटी परिणाम कैसे चेक करें?

उम्मीदवार सीजी पीईटी परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सीजी पीईटी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “CG PET Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने और परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed