फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government ministries and private companies will call Applicants for job

नौकरी लेना हुआ आसान, केंद्र सरकार के मंत्रालय और प्राइवेट कंपनियां खुद करेंगी कॉल

Mon, 28 Dec 2020 08:23 PM IST
संजीव कुमार झा जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Central government ministries and private companies will call Applicants for job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार के एक अहम फैसले के बाद नौकरी मिलना आसान हो गया है। अब केंद्र सरकार के मंत्रालय एवं विभागों के अलावा प्राइवेट कंपनियां भी आवेदकों को जॉब देने के लिए खुद कॉल करेंगी। यूपीएससी, एसएससी और आरआरबी सहित दूसरे भर्ती बोर्ड या एजेंसियां अपने रिजल्ट का लिंक श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के एनसीएस पोर्टल से अटैच कर रही हैं।

विज्ञापन


एनसीएस पोर्टल के हर अपडेट पर नजर रखना सभी मंत्रालयों और विभागों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी और प्राइवेट कंपनियां इस पोर्टल के जरिए अपनी कार्यक्षमता के मुताबिक, आवेदकों को कॉल कर सकती हैं। लिहाजा इस पोर्टल पर आवेदकों ने जो परीक्षा दी है, उसमें कितने अंक आए हैं और उनकी ओवरऑल रैंकिंग क्या है, आदि जानकारी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के मुताबिक, जिन भर्ती एजेंसियों को उक्त जिम्मेदारी मिली है, उनमें यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (रक्षा मंत्रालय के तहत), इंडियन कोस्ट गार्ड, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, (गृह मंत्रालय के तहत), केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च, नेशनल रुरल हेल्थ मिशन, एनएचएआई, नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सभी सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज शामिल है। ये सभी एजेंसी अपने रिजल्ट की जानकारी वाले पेज को एनसीएस पोर्टल से लिंक कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, भर्ती एजेंसियों के पास उन सभी उम्मीदवारों का डाटा रहता है, जिन्होंने परीक्षा दी है। इस प्रक्रिया में पैसा और समय के अलावा दूसरे संसाधन भी लगते हैं। इस वजह से सभी विभाग अपने स्तर पर यह परीक्षा आयोजित नहीं कर सकते। आवेदकों का जो भी रिजल्ट रहेगा, वह एनसीएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।


वहां अपनी कार्यक्षमता के हिसाब से मेरिट वाले आवेदकों को मंत्रालय, विभाग और प्राइवेट कंपनियां कॉल कर सकती हैं। आवेदकों का रिजल्ट देखकर विभागों और कंपनियों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना आसान हो जाएगा। इसके लिए उन्हें कोई परीक्षा भी आयोजित नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed