CCI Recruitment: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में इंजीनियर-चार्टर्ड अकाउंटेंट पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CCI Recruitment: सीसीआई लिमिटेड की तरफ से कई पदों पर भर्ती चल रही है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
CCI Recruitment 2023: सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) लिमिटेड में इंजीनियर, ऑफिसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑफ़लाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार करियर पोर्टल cciltd.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर (शाम 5 बजे) तक है।
CCI Recruitment रिक्तियों का विवरण
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर, ऑफिसर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के 35 पदों पर भर्ती की जी रही है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
-
इंजीनियर उत्पादन: 07 पद
-
इंजीनियर मैकेनिकल: 03 पद
-
इंजीनियर सिविल: 02 पद
-
इंजीनियर माइनिंग: 03 पद
-
इंजीनियर इंस्ट्रुमेंटेशन: 04 पद
-
इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: 02 पद
-
ऑफिसर सामग्री प्रबंधन: 01 पद
-
ऑफिसर विपणन: 01 पद
-
ऑफिसर वित्त एवं लेखा: 03 पद
-
ऑफिसर राजभाषा अधिकारी: 01 पद
-
ऑफिसर लीगल: 04 पद
-
चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्त एवं लेखा: 01 पद
CCI Recruitment आयु सीमा
सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए आवेदन करने की ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है। सीए पद को छोड़कर, योग्यता के बाद दो साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।